Home > राज्यो से ,
नगर निगम के शुरुआती रुझान में सपा का सूपड़ा साफ, बसपा और कांग्रेस का भी खुला खाता

शहर की सरकार बनाने में किसके सिर ताज सजा, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा।
17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 15 सीट पर भाजपा, कांग्रेस और बसपा ने भी एक-एक सीट पर बढ़त बना ली है। सपा अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।

Share This News :