Home > राज्यो से ,
यलट बोले- वसुंधरा-राज के करप्शन को उठाना अनुशासनहीनता कैसे?

पेपरलीक और करप्शन के खिलाफ सचिन पायलट की यात्रा का आज दूसरा दिन है। पायलट के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक यात्रा में चल रहे हैं। सचिन पायलट ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। अनुशासनहीनता के आरोपों पर कहा कि वसुंधरा राजे के राज के वक्त हुए करप्शन की जांच की बात उठाना अनुशासनहीनता कैसे हो गया? पायलट ने गहलोत खेमे की तरफ से लगाए जा रहे आरोप पर भी तीखा पलटवार किया है।

सचिन पायलट ने कहा- मैंने जब अनशन किया तो वसुंधरा राजे के करप्शन के खिलाफ किया। मुझे समझ में नहीं आता कि यह पार्टी के अनुशासन को लांघने का केस कैसे बनता है? अनुशासन तोड़ने का काम तो 25 सितंबर को किया गया था, जब सोनिया गांधी के स्पष्ट आदेश थे दोनों पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक करवाने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री निवास पर बैठक रखने के बावजूद वह क्यों नहीं हो पाई? बाद में विधायकों ने इस्तीफे दिए। स्पीकर ने कोर्ट में कहा कि इस्तीफे रिजेक्ट इसलिए करने पड़े क्योंकि विधायकों ने खुद की मर्जी से नहीं दिए गए थे। फिर किसकी मर्जी से दिए गए थे? क्या दबाव था? जहां तक बात अनुशासन की है तो मापदंड सबके लिए बराबर होना चाहिए। जो हमारे साथी विधायकों ने इस्तीफे दिए क्या सरकार संकट में नहीं आ गई थी।इधर, शुक्रवार सुबह 8 बजे यात्रा की शुरुआत टोल से हुई। 11 बजे बिड़ला स्कूल, बांदर सिंदरी के पास विश्राम रहेगा। दूसरे दिन की यात्रा का दूसरा चरण शाम 4 बजे बिड़ला स्कूल से दोबारा शुरू होगा, जिसके बाद विश्राम शाम 7 बजे गेजी मोड़, पड़सौली में रहेगा।

Share This News :