Home > अपना शहर ,
उद्यमी का विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 जनवरी से प्रारंभ होगा आवेदन-पत्र आमंत्रित

एमपी कॉन द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ग्वालियर के सहयोग से चार सप्ताह का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 02 जनवरी 2017 से प्रारंभ किया जा रहा है। युवक-युवतियों को रोजगार स्थापित कराने के साथ ही मनोवैज्ञानिक रूप से उद्योगों की ओर आकर्षित करने तथा आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

     कार्यक्रम समन्वयक एमपी कॉन ग्वालियर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने की सम्पूर्ण जानकारी, प्रक्रिया तथा औद्योगिक विकास में कार्यरत विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं की भूमिका के साथ ही शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया जायेगा। इसके साथ ही बाजार सर्वेक्षण, बहीखातों का रख-रखाव, उद्योगों से संबंधित कानूनी जानकारी और उद्योगों में लगने वाली आवश्यक मशीनें एवं उपकरणों की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान की जायेगी।

     उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक शिक्षित युवक-युवतियाँ अपना आवेदन सादे कागज पर नाम, पता, जन्मतिथि एवं शैक्षणिक योग्यता के विवरण के साथ दिनांक 31 दिसम्बर 2016 को सायं 5 बजे तक एमपी कॉन ऑफिस प्रेम मोटर्स के पास ग्वालियर में जमा कर सकते हैं। कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये मोबाइल नं. 9977414101 पर संपर्क प्राप्त किया जा सकता है।

Share This News :