Home > राज्यो से ,
दक्षिण खाली है तो फिर पूर्व भी खाली है ,अगर नारायण की दावेदारी नहीं तो फिर मुन्ना की दावेदारी भी नहीं

ग्वालियर में हमेशा से अपने तीखे तेवर के लिए चर्चित पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका स्पष्ट रूप से कहना है कि मैं, ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से टिकट मांग रहा हूं और दक्षिण विधानसभा सीट से ही चुनाव लडूंगा यह तय है। पार्टी मुझे टिकट दे रही है।  उन्होंने कहा कि नारायण सिंह के चुनाव हरने के बाद यह सीट खाली है .

उनका कहना है कि वह पूरी तरह से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। जब उनसे पूछा गया कि यदि ऐसा हुआ कि उनको टिकट नहीं मिला तो क्या तब भी वह चुनाव लड़ने के बयान पर अटल रहेंगे। इस पर अनूप मिश्रा का कहना है कि मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि यह हो सकता है। अब सवाल यह उठता है कि  दक्षिण खाली है तो फिर पूर्व भी खाली है ,अगर नारायण की दावेदारी नहीं तो फिर मुन्ना की दावेदारी भी नहीं बनती है ,क्यों कि मुन्नालाल गोयल तो १० हजार के आसपास हारे हैं .एक पार्टी में दो मापदंड कैसे हो सकते हैं .नारायण सिंह तो सिर्फ १२१ वोट से ही चुनाव तब हारे जब भाजपा से बगावत कर समीक्षा गुप्ता चुनाव लड़ीं .अनूप मिश्रा का यह दावा कि टिकिट उन्हें ही मिलेगा ,यह तो आने बाला समय ही तय करेगा .वैसे पार्टी में जब से उन्होंने महाराज का दामन थामा है तब से वे भाजपा के बड़े नेताओं के निशाने पर हैं और लोकसभा में  जिस तरह पार्टी  कि किरकिरी की तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की नजरों से ओझल हो चुके हैं . श्री मिश्रा ने अपना टिकिट पक्का बताकर यह भी दिखा दिया हे की वे पार्लियामेंट्री बोर्ड से भी ऊपर हैं .क्यों की आखिर में टिकिट यह बोर्ड ही तय करता हे . हांलाकि दक्षिण से पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ,पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता ,जिला अध्यक्ष अभय चौधरी और संघ की और से प्रांशु शेजबलकर भी टिकिट की दौड़ में हैं .महापौर के चुनाव में भी अनूप मिश्रा सुर्ख़ियों में रहे थे .

Share This News :