Home > राज्यो से ,
शिवराज कैबिनेट के कई बड़े फैसले

मप्र मंत्रिपरिषद की मीटिंग में आज कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि आज कैबिनेट ने राम वन गमन पथ न्यास के गठन को मंजूरी दी है। उड़ान योजना के तहत दतिया हवाई पट्टी को राज्य शासन की ओर से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण(एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को विकसित एवं संचालित करने के लिए o&m तथा सीएनएस/एटीएम एमओयू साइन करने का निर्णय लिया गया है। इससे आम नागरिकों को हवाई सेवाएं मिल सकेंगी। पहले चरण में दतिया से भोपाल और दतिया से खजुराहो हवाई सेवाएं शुरू करने को मंजूरी दी गई है।

संस्कृति विभाग के अभावग्रस्त कलाकारों को अब मिलेगी 5हजार तक की मदद
संस्कृति विभाग के अंतर्गत अभावग्रस्त कलाकारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। उन्हें अभी तक 15सौ के आसपास सहायता दी जाती थी उसे बढ़ाकर 5000 तक उनको सहायता राशि दी जाएगी। लगभग 300 से अधिक लोग पहले से इस योजना में शामिल थे। अब इसमें इनकम क्राइटेरिया बढ़ा दिया गया है तो इसमें संख्या बढ़ेगी पहले 800 से 15 सौ तक ही मदद दी जाती थी इसे बढ़ाकर 5000 तक किया गया है।

ई-नगर पालिका के संचालन को दो सौ करोड़ की मंजूरी
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा राज्य स्तर पर नगरपालिका portal-2 के संचालन के संबंध में आज निर्णय लिया गया ।है इसमें 16 मॉड्यूल के अंदर 24 नागरिक सेवाएं शुरू की गई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर हार्डवेयर टेक्नोलॉजी इस को भी शामिल किया गया है। इस सारी परियोजना 200 करोड़ रुपए का व्यय अनुमानित है। नगर पालिका मद में विभाग के पास ₹100 करोड़ का फंड उपलब्ध है।

मल्हारगढ़ और जैसीनगर एसडीएम अनुभाग बने

  • मंदसौर में नया एसडीएम कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मल्हारगढ़ सृजन किया गया है। इसमें मल्हारगढ़ तहसील के सभी पटवारी हल्का क्र. एक से 81 तक शामिल होंगे। सीतामऊ तहसील में पटवारी हल्का 1से 74 तक सुवासरा केपटवारी हल्का के 1 से 35 तक कुल 109 पटवारी हल्के इस अनुभाग क्षेत्र में शामिल होंगे। इसमें स्टेनो टाइपिस्ट 1 सहायक ग्रेड 1 वाहन चालक सहित कुल 11 पदों को मंजूरी दी गई।
  • सागर जिले में नवीन राजस्व अनुभाग जैसीनगर के सृजन को मंजूरी दी गई। यहां भी एसडीएम कार्यालय के पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।
  • सीहोर जिले में नई तहसील दोराहा का सृजन करने का फैसला हुआ इसमें कुल 41 हलके शामिल रहेंगे 17 पदों के सृजन का फैसला लिया गया
  • हर ब्लॉक में दो एफपीओ के गठन की मंजूरी कैबिनेट ने दी है। इस एफपीओ की हैंडहोल्डिंग जिसे दी जाएगी। उसे उन्नत कृषि यंत्र, post-harvest तकनीक उपयोग करने के लिए सहायता मिलेगी। कृषि मंत्रालय के इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
  • सागर में मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट 100 से बढ़ाकर 250 सीटें करने की स्वीकृति आज कैबिनेट के द्वारा दी गई है।

Share This News :