Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा में सब कुछ ठीक है तो फिर साडा, मेला और जीडीए में नियुक्तियां क्यों नहीं हुईं

अगर भाजपा में सब कुछ ठीक है तो फिर ग्वालियर में  साडा, मेला और जीडीए में नियुक्तियां क्यों नहीं हुईं ,यह सवाल पार्टी कार्यकर्ता ही खड़ा कर रहे हैं . वे कह रहे हैं की पार्टी में वर्चस्व का संघर्ष नहीं चल रहा है तो पूरे प्रदेश में नियुक्तियां होने के बाद ग्वालियर में क्यों नहीं .भाजपा के बड़े नेता कितने भी एकता के दावे करें ,पर हकीकत यही है कि भाजपा गुटबाजी के मामले में प्याज के छिलकों कि तरह बिखरी पड़ी है .इसी कारण नियुक्तियां नहीं की गईं हैं. इनके अलाबा एल्डरमेन भी नियुक्त नहीं किये हैं .आखिर कब तक कार्यकर्ता आश्वाशन का टॉनिक पीते रहेंगे .चुनाव में कार्यकर्ता भगवान नजर आता है तो फिर सरकार इन भगवन की भी चिंता कर लीजिये और जितना जल्दी हो सके घोसणा कर दीजिये .

Share This News :