Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने दिया ये जवाब
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि वे हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं और हम सब उनके साथ हैं। वे मेरे साथ मंत्रिमंडल में रहे हैं और योग्य व्यक्ति हैं।जोशी भाजपा में काफी समय से उपेक्षित चल रहे हैं। वे कई बार सत्ता और संगठन के स्तर पर अपनी बात भी रख चुके हैं पर सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने यह बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार करते हुए कांग्रेस में शामिल होने के स्पष्ट संकेत दिए तो पार्टी में हलचल मची और मंगलवार को कई नेताओं ने उनसे संपर्क किया।