कलेक्टर की चेतावनी- सरकारी कार्यालयों में समय पर पहुंचें कर्मचारी, वरना होगी कार्रवाई
इंदौर । शासकीय कार्यालयों में देरी से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर इलैया राजा टी ने इसके निर्देश दिए हैं। सभी शासकीय कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचना होगा। कलेक्टर ने निरीक्षण के लिए दल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों को लेकर निर्देश दिए कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि उनसे संबंधित अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय सीमा में हो। प्रकरणों का सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित किया जाए। वे यह भी तय करें कि उनका विभाग प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम दस जिलों में शामिल रहे। अधिकारी इस सप्ताह में प्रकरणों के निराकरण पर विशेष फोकस करें। बैठक में वन मंडल अधिकारी नरेन्द्र पांडवा, अपर कलेक्टर अजय देव शर्मा, अभय बेडे़कर, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी वंदना शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।