Home > राज्यो से ,
मुफ़्त की रेवड़ियों पर आपत्ति जताने वाले ही रेवड़ी बाँटने लगे

कर्नाटक में वादों की बहार आई हुई है। चुनावी मौसम में ये तो होना ही था। आप वाले केजरीवाल जब पिछले साल गुजरात में मुफ़्त की रेवड़ियों की बौछार कर रहे थे तो सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी ने यह सवाल उठाया था कि इस तरह चुनाव के वक्त ख़ज़ाना लुटाना आख़िर किस हद तक जायज़ है? मामला कोर्ट में भी गया था, जहां अलग- अलग पक्षों के वकीलों ने खूब दलीलें दीं। कुछ व्याख्या कोर्ट ने भी की लेकिन किसी निर्णय पर नहीं पहुँचा जा सका। मामला अब भी चल ही रहा है।

कर्नाटक में सोमवार को भाजपा ने अपना चुनाव घोषणापत्र जारी किया है जिसमें मुफ़्त की रेवड़ियों की बहार है। ऐसा नहीं है कि बाक़ी पार्टियाँ यह सब नहीं कर रही हैं। लेकिन चूँकि भाजपा ने मुफ़्त की रेवड़ियों का विरोध किया था इसलिए उसकी ज़िम्मेदारी ज़्यादा बनती है। फिर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, तो बाक़ी सब आपका ही अनुसरण करने वाले हैं, इस मान से भी भाजपा की ज़िम्मेदारी बड़ जाती है।

Share This News :