Home > राज्यो से ,
गैस लीक, 3 बच्चों समेत 10 के मरने की सूचना

 पंजाब के लुधियाना में गैस लीक का मामला सामने आया है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, एक मिल्क फैक्टरी से गैस लीक हुई, जिसके कारण कई लोग बेहोश हो गए। 10 लोगों की मौत की सूचना भी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने 3 की मौत की पुष्टि की है। मृतकों में 3 बच्चे बताए जा रहे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अस्पताल में भर्ती कराए गए कुछ लोगों की हालत खराब  है।समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, 9 लोगों की मौत हुई है और 11 अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची है।
इससे पहले पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटनाक्रम गयासपुर इलाके का है। एक दर्जन से ज्यादा लोग बेहोश मिले हैं। पुलिस ने पूरा इलाका सील कर दिया है।गोयल मिल्क प्लांट नाम की इस फैक्ट्री में बड़ी कंपनियों के डेयरी उत्पाद आते हैं और आगे सप्लाई किए जाते हैं। गैस लीक के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फैक्टरी प्रबंधन से भी बात की जा रही है।शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मिल्क प्रॉडक्ट को ठंडा करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गैस लीक हो गई है। 300 मीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को गैस रिसाव के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंच गई है और बेहोश लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

 

 

 

 

 

Share This News :