Home > राज्यो से ,
प्रदेश में सात पुलिस अफसरों के तबादले, इंदौर के डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल का ट्रांसफर निरस्‍त

भोपाल। मप्र विधानसभा के इस चुनावी साल में तबादलों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस विभाग के सात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। गृह विभाग द्वारा शनिवार को इनके तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के तहत डीसीपी क्राइम ब्रांच के पद पर तैनात निमिष अग्रवाल के तबादला आदेश को निरस्‍त करते हुए उन्‍हें अपने पद पर यथावत रखा गया है। गृह मंत्रालय द्वारा 25 मार्च को उनका तबादला पुलिस अधीक्षक पीटीसी, इंदौर के पद पर किया गया था। नए आदेश के तहत उन्हें आसूचना और सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है.

Share This News :