Home > राज्यो से ,
CM ने इनको कहा- SMS; कांग्रेस का पलटवार- इसका सही अर्थ- शिवराज, मोदी, सिंधिया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, कर्नाटक की जनता को SMS से बचना होगा। वे इसका मतलब बताते हुए बोले, SMS यानी सिद्धारमैया, मल्लिकार्जुन खड़गे और शिवकुमार। ये तीनों कर्नाटक के विकास के लिए खतरनाक हैं। जैसे एक करप्ट मैसेज मोबाइल को खराब कर देता है, वैसे ही ये करप्ट मैसेज कर्नाटक के भविष्य को तबाह और बर्बाद कर देगा। डबल इंजन की सरकार ही कर्नाटक को बचा सकती है।

मुख्यमंत्री के इस बयान पर कांग्रेस की ओर से पलटवार आया है। कमलनाथ के मीडिया एडवाइजर पीयूष बबेले ने ट्वीट कर कहा, शिवराज जी जनता में भ्रम ना फैलाएं। SMS का सही अर्थ है- शिवराज, मोदी और सिंधिया। अपना करप्ट SMS इसी नेटवर्क से जोड़ लें।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हैं और वहां चुनाव के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे हैं। तुमकुरू जिले की मधुगिरी विधानसभा में एलसी नागराज के पक्ष में जनसभा, बेल्लारी विधानसभा में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के साथ रोड शो, बेल्लारी विधानसभा से प्रत्याशी बी श्रीरामुलू के पक्ष में रोड शो का प्रोग्राम है। शाम को गली सोमशेखर रेड्‌डी के पक्ष में जनसभा करेंगे।

Share This News :