Home > राज्यो से ,
भाजपा का अब 'भीड़ जुटाओ, शक्ति दिखाओ' अभियान
भाजपा ने मिशन 2023 फतेह करने की तैयारी तेज कर दी है। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में दो बड़ी बैठकें हुईं। इनमें चुनाव को देखते हुए संगठन ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की और सांसद, विधायक एवं जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिए। पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। पार्टी का फोकस अब बूथ को मजबूत करने और पार्टी की सभाओं व रैलियों में भीड़ बढ़ाने और ताकत दिखाने पर रहेगा।