Home > राज्यो से ,
वंदे भारत एक्सप्रेस से टकराई गाय:ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त; 15 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से गुरुवार को एक गाय टकरा गई। इससे ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा ग्वालियर के पास डबरा रेलवे स्टेशन से पहले शाम 6.15 बजे हुआ। ट्रेन यहां 15 मिनट से ज्यादा समय तक ओवरब्रिज के पास खड़ी रही। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाईस्पीड ट्रेन है। ट्रेन जब डबरा और सिमिरियाताल स्टेशन के बीच पहुंची तो यहां ट्रैक पर खड़ी गाय ट्रेन से टकरा गई। गाय के टकराने के बाद बोनट खुल गया। डबरा स्टेशन से पहले ओवरब्रिज के पास ट्रेन को रोका गया। यहां टेक्निकल स्टाफ की मदद से इसे ठीक किया गया। ट्रेन रुकने की जानकारी मिलते ही आरपीएफ पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा था।