Home > राज्यो से ,
परिवार में छिड़ेगी गद्दी की जंग, 10 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी किसकी

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या को 11 दिन बीत चुके हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की बीवी जैनब फातिमा और बहन आयशा नूरी फरार हैं। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में और छोटा अली नैनी जेल में बंद हैं। दो छोटे बेटे बाल सुधार गृह में हैं।

अब दो सवाल सबसे अहम हैं:

1. अतीक और अशरफ की हत्या के बाद उनकी अनुमानित 10 हजार करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का क्या होगा? परिवार का मुखिया कौन होगा? 2. अतीक, उसका भाई अशरफ, बेटा असद, शूटर गुलाम, विजय कुमार उर्फ उस्मान चौधरी और अरबाज मारे जा चुके हैं। ऐसे में अतीक की गैंग IS-227 कौन संभालेगा? क्या ये गैंग खत्म हो गई है?

इन सवालों के जवाब तलाशते हुए हम प्रयागराज पहुंचे। पहला सवाल था कि अतीक की संपत्ति कितनी है। ये मुश्किल सवाल है, क्योंकि एक तरफ 25 करोड़ की घोषित संपत्ति है, जो चुनाव लड़ने के दौरान 2019 में अतीक ने हलफनामे में बताई थी। वहीं दूसरी तरफ हजारों करोड़ की अघोषित और बेनामी संपत्ति भी है।

Share This News :