Home > राज्यो से ,
दिग्विजय पर अभद्र टिप्पणी, सिंधिया सहित दो मंत्रियों के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर

 विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में कांग्रेस नेता नितिन शर्मा ने केंद्रीय उड़्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, मंत्री महेंद्र सिसौदिया के खिलाफ मानहानि का दावा पेश किया है। यह मानहानि का दावा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी को लेकर किया गया है। इस दावे पर अब सुनवाई होना है।

नितिन शर्मा ने तर्क दिया है कि सिंधिया ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिसमें कहा कि हे महाकाल दिग्विजय सिंह जैसा देश विरोधी और मध्य प्रदेश का बंटाधार भारत में पैदा न हो। सिसौदिया ने कहा था दिग्विजय सिंह जैसा कांग्रेस का बंटाधार पाकिस्तान में जन्म ले। तुलसीराम सिलावट ने भी अभद्र टिप्पणी की। इन टिप्पणियों से कांग्रेस कार्यकर्ता अपमान महसूस कर रहे हैं। बताया गया है कि 24 अप्रैल 2023 को इंदरगंज थाने में भी शिकायती आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। याचिका में कहा गया है, जो बयान दिए हैं, वह मानहानि की श्रेणी में आते हैं। इसलिए तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया जाए। इस परिवाद पर अब न्यायालय में सुनवाई होनी है। यह फैसला बुधवार को लिया गया है।

Share This News :