Home > राज्यो से ,
कर्नाटक में प्रियंका ने डोसा बनाया:रैली में बोलीं- इंदिरा गांधी को संसद से निकाला था, वो वापस आईं; राहुल के साथ भी यही हुआ

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारकों का कैम्पेन शुरू हो गया है। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मैसूरु के एक रेस्टोरेंट में जाकर डोसा बनाया और खाया। उन्होंने यहां बच्चों से बातचीत भी की।

प्रियंका ने चिकमंगलुर जिले के श्रृंगेरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने राहुल की लोकसभा सदस्यता खत्म करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- इंदिरा गांधी के खिलाफ भी एक केस लगाकर उन्हें संसद से निकाल दिया गया था। आप उन्हें संसद में वापस लाए। आज उनके पोते राहुल पर भी फर्जी केस डालकर संसद से निकाल दिया गया है। राहुल को पूरा विश्वास है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। हम सच्चाई के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

सबसे पहले प्रियंका की तीन तस्वीरें देखें...

प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध श्रृंगेरी शारदा पीठ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
प्रियंका गांधी ने कर्नाटक में विश्व प्रसिद्ध श्रृंगेरी शारदा पीठ में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
प्रियंका ने श्रृंगेरी शारदा पीठ मंदिर में पूजा के बाद हाथियों को सेब भी खिलाए।
प्रियंका ने श्रृंगेरी शारदा पीठ मंदिर में पूजा के बाद हाथियों को सेब भी खिलाए।
प्रियंका मैसूरु में एक रेस्टोरेंट में गईं और खुद डोसा बनाया। उन्होंने यहां नाश्ता किया और बच्चों से बातचीत की।

प्रियंका बोलीं- इंदिरा गांधी ने कभी भरोसा नहीं तोड़ा
प्रियंका ने कहा कि इंदिरा गांधी को आप सभी जानते हैं। उनकी खासियत थी कि उन्होंने कभी आपका भरोसा नहीं तोड़ा। आज अगर आप मुझ पर भरोसा करते हैं तो यह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं की वजह से है, जिन्होंने वास्तव में आपके लिए काम किया।

प्रियंका ने रैली में PM पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि मैंने देखा है कि बीजेपी के नेता यहां आते हैं और अजीब-अजीब बातें करते हैं। मैंने सुना है कि प्रधानमंत्री कह रहे थे कि विपक्षी नेता उनकी कब्र खोदना चाहते हैं, यह कैसी बात है? इस देश में कोई भी ऐसा नहीं होगा जो हमारे प्रधानमंत्री का अच्छा स्वास्थ्य और उनकी लंबी उम्र नहीं चाहता हो।प्रियंका गांधी ने कहा- आपने सुना होगा कि कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन, स्कूल मैनेज एसोसिएशन ने PM तक को लेटर लिखा, मगर कुछ समाधान नहीं निकला। तमाम स्कैम हुए, लेकिन कहीं किसी दोषी को पकड़ा नहीं गया क्योंकि वे भाजपा से जुड़े थे। एक विधायक के बेटे से 8 करोड़ रुपए कैश मिले, उस पर कार्रवाई करने के बजाय उनके पिता ने परेड निकाली।

Share This News :