Home > राज्यो से ,
फजीहत होने पर कलमाड़ी ने आईओए के आजीवन अध्यक्ष का पद ठुकराया, चौटाला हटने को तैयार नहीं

आलोचनाओं से घिरे दागी खेल प्रशासक सुरेश कलमाड़ी ने आखिरकार भारतीय ओलंपिक संघ के आजीवन अध्यक्ष का पद ठुकरा दिया। वहीं अभय चौटाला भी पद छोड़ने को तैयार नहीं हैं। वहीं खेल मंत्रालय ने आईओए को उसके विवादित फैसले पर कारण बताओ नोटिस जारी किया।

कलमाड़ी के वकील हितेश जैन ने एक टीवी चैनल से कहा कि उन्होंने पद नहीं लेने का फैसला किया है। उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि आईओए ऐसा कुछ करेगा। उन्होंने अपने बेकसूर साबित होने तक कोई पद लेने से इनकार कर दिया है। कलमाड़ी और एक अन्य दागी पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला को कल आईओए ने चेन्नई में सालाना आम बैठक में आजीवन अध्यक्ष बनाया था।

इसके बाद से विवाद पैदा हो गया और मंत्रालय ने आज आईओए को कारण बताओ नोटिस जारी करके चेतावनी दे डाली कि इन दोनों को हटाने या इनके इस्तीफा देने तक वह आईओए से कोई ताल्लुक नहीं रखेगा।

Share This News :