Home > राज्यो से ,
कारोबारियों के घर-ऑफिस पर इनकम टैक्स की रेड

शहडोल जिले में बुढ़ार के व्यापारी केशर सिंह छाबड़ा के घर और दूसरे ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। टीम बुधवार सुबह व्यापारी के घर पहुंची। सतना में भी व्यापारियों के ठिकानों पर छापे पड़े हैं। जबलपुर, भोपाल और इंदौर की टीम ने एक साथ छापा मारा है। सतना में बड़े ट्रांसपोर्टर और कोयला कारोबारी मोतीलाल गोयल के आवास, उनके अकाउंटेंट राजेश गुप्ता के घर, कर सलाहकार नितिन और CA पंकज डांगा के आवास और ऑफिस में सर्च चल रही है। केशर सिंह और मोतीलाल गोयल व्यापारिक पार्टनर बताए जा रहे हैं। सतना में मोतीलाल गोयल के कोयला के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग और ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार है। राजेश गुप्ता पूरा करोबार का हिसाब देखते हैं। नितिन और पंकज डांगा निजी बालाजी बैंक चलाते हैं।

Share This News :