Home > राज्यो से ,
मुख्यमंत्री के बंगले पर 45 करोड़ खर्च हुए
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंगलवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर और ऑफिस सजाने में 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। केजरीवाल घर नहीं, शीश महल में रहते हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सचदेवा के आरोप पर आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया है।
संजय सिंह ने बुधवार को कहा- प्रधानमंत्री का घर ठीक करने में 500 करोड़ रुपए लगे। 8400 करोड़ का जहाज खरीदा गया। PM 12 करोड़ की कार से चलते हैं। सवा लाख रुपए के पेन से लिखते हैं। 10 लाख का सूट और 1.6 लाख का चश्मा पहनते हैं। इस पर तो भाजपा ने सवाल नहीं उठाया।