Home > राज्यो से ,
डकैती की योजना बनाते 7 बदमाश दबोचे

भिंड की मौ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सात बदमाशों को डकैती की योजना बनाते हुए दबोचा। जब बदमाशों से पुलिस ने पड़ताल की तो आरोपियों बड़ी संख्या में चोरी की 19 बाइक समेत अवैध बंदूक, कट्टे, तलवार समेत जिंदा करातूस बरामद हुए। मौ थाना पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

भिंड एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक मौ थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि भदारौली के गुरियाची रोड पर सायनापुरा के पास बरवा नदी के डैम पर कुछ बदमाश एकत्रित हुए है। इन बदमाशों के पास अवैध हथियार है और वे डकैती की योजना बनाकर वारदात करने के प्लान में है। ये खबर के बाद पुलिस की दो टीम गठित की गई और घेराबंदी कर सात आरोपियों को दबोचा।

पकड़े गए बदमाशों में संतोष बाल्मीक पुत्र आशाराम बाल्मीक, चंटू बाल्मीक पुत्र जनक सिंह निवासी रतवा, अजय नाथ पुत्र वीर नाथ निवासी रतवा, विनोद कोरी पुत्र रामभरोसे, निवासी रतवा, केशव जाटव पुत्र गणेश राम निवासी रतवा, दिनेश बाल्मीक पुत्र लल्लू निवासी किरौली गिजौर्रा जिला ग्वालियर, प्रमोद बाल्मीक पुत्र पूरन सिंह, निवासी किरौली गिजौर्रा जिला ग्वालियर को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने डकैती की वारदात करने की योजना बनाना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में ग्वालियर, दतिया, भिंड और जालौन उत्तर प्रदेश से 19 बाइक चोरी करना स्वीकारा।

आरोपियों से पुलिस ने चोरी की वारदात के बाद बाइक बरामदी भी की। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों से दो बंदूक सिंगल बैरल 12 बोर की, एक बंदूक डबल बैरल 12 बोर, एक बंदूक 315 बोर की, दो देसी कंट्‌टे 315 बोर, पांच जिंदा राउंड 12 बोर बंदूक के और 5 जिंदा राउंड 315 बोर की बंदूक के बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। प्रेसवार्ता के दौरान एएसपी कमलेश खरपुसे, गोहद एसडीओपी सौरभ कुमार, मेहगांव एसडीओपी आरकेएस राठौर समेत मौ थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव व जवान मौजूद रहे।

Share This News :