कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिवों को दिए जिलों के प्रभार
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देने के लिए अपने राष्ट्रीय सचिवों को जिलों का प्रभार दिया है। जानकारी के अनुसार ये सचिव जिलों का प्रवास करके वहां कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और मतदान केंद्र स्तर पर सहयोगी संगठनों की तैयारियों की समीक्षा करके प्रतिवेदन प्रभारी महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को देंगे।
कुलदीप इन्दौरा- भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, मंदसौर, नीमच, रायसेन, विदिशा और सीहोर।
संजय कपूर- जबलपुर, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, बैतूल, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और उमरिया।.
शिव भाटिया- श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर और राजगढ़।
संजय दत्त- खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, हरदा, देवास, शाजापुर और आगर मालवा।