सड़क दुर्घटना में एक की मौत, 10 घायल
मुरैना के कैलारस व जौरा के बीच एक मैक्स लोडिंग वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गाड़ी के क्लीनर की मौत हो गई है तथा उसमें सवार 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों का सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र जौरा व जिला अस्पताल मुरैना में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सांय 4 बजे के लगभग की है।
बता दें, कि कैलारस कस्बे से मैक्स लोडिंग वाहन में सवार होकर 11 लोग नूराबाद एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी मैक्स गाड़ी कैलारस व जौरा के बीच बुडेरा पेट्रोल पंप के पास से गुजर रही थी, उसी समय गाड़ी बहक गई तथा सड़क किनारे खड़ी बाइक में टक्कर मार दी, इसके साथ ही गाड़ी पलट गई तथा उसमें सवार सवारियों के चोटें आ गईं। गाड़ी का क्लीनर दिलीप दुबे गाड़ी के ऊपर बैठा था, दुर्घटना के दौरान गाड़ी के नीचे दबने पर उसी मौत हो गई।
यह लोग हुए घायल
1-मीरा जाटव, उम्र 45 वर्ष, पत्नी मोहर सिंह
2-रामू जाटव, उम्र 50 वर्ष पुत्र स्व. हाकिम सिंह
3-ममता जाटव, उम्र 30 वर्ष, पति पान सिंह
4-रामदेही उम्र 45 वर्ष, पत्नी बाबू
5-भागवती उम्र 60 वर्ष, पत्नी माखन
यह लोग मुरैना रैफर किए गए हैं। इसके अलावा जिन लोगों को मामूली चाटें आई हैं उनमें केदार जाटव, कमपुरी जाटव, काशी जाटव, बसंती जाटव व धीरज जाटव शामिल हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस घटना पर जौरा थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामला फरियादी दिनेश कुमार शर्मा पुत्र पातीराम शर्मा, निवासी, रीझोनी रोड, डोंगरपुर ने दर्ज कराया है।