ग्वालियर में रेलवे स्टेशन पुनर्विकास योजना; सिंधिया चाहते थे पीएम ग्वालियर आकर करें भूमिपूजन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया चाहते थे पीएम नरेंद्र मोदी ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का भूमिपूजन ग्वालियर आकर करें और खुद यह बात बे कई बार कह चुके थे ,मगर भाजपा की आपसी खींचतान और श्रेय लेने को लेकर चिड़े विबाद के चलते अब यह कार्यक्रम बर्चुअलि किया जा रहा हे .रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास योजना का आज ( 24 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे। 462.79 करोड़ की लागत से होने वाले पुनर्विकास के इस कार्य के भूमिपूजन के लिए एलएनआई में सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम होगा।
एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहा है स्टेशन
ग्वालियर रेलवे स्टेशन के विस्तारीकरण का कार्य हैदराबाद की केपीसी प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को ठेका मिला है। कंपनी को विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण का काम दो साल में पूरा करना है। नया भवन ग्वालियर के ऐतिहासिक हैरिटेज की तर्ज पर बनाया जाएगा। यहां 21 एक्सलेटर और 19 लिफ्ट लगाई जाएगी इस नए प्रोजेक्ट के बाद ग्वालियर में रेलवे प्लेटफॉर्म की संख्या छह हो जाएगी। यहां वेटिंग हॉल बनाए जाएंगे। एयरपोर्ट की तर्ज पर यह स्टेशन बनेगा।