Home > राज्यो से ,
हर्ष फायरिंग में 15 साल के छात्र की मौत
ग्वालियर के हरेशिव गार्डन में चचेरे भाई की शादी में शामिल होने आए 15 वर्षीय प्रियांशु यादव की पेट में गोली लगने से मौत हो गई। देर रात 1 बजे के लगभग दरवाजे पर टीका का कार्यक्रम हो रहा था। प्रियांशु अपने भाइयों के साथ वहीं खड़ा था। इसी समय वहां मौजूद एक अन्य रिश्तेदार राजेश यादव ने बंदूक से हर्ष फायर किया। गोली छात्र के पेट में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।परिजन उसे पहले प्राइवेट हॉस्पिटल फिर जेएएच लेकर पहुंचे थे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।