Home > राज्यो से ,
ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग, मौके पर पहुंचे अधिकारी

रतलाम से इंदौर जाने वाली डेमू ट्रेन में प्रीतम नगर स्टेशन पर आग लग गई। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचने के दौरान दो डिब्बों में आग लगने की सूचना मिली। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। ट्रेन सुबह 6:35 बजे रतलाम से इंदौर के लिए चली थी।पश्चिम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि रतलाम अंबेडकर नगर के बीच चलने वाली डेमू ट्रेन के दो कोच में आग लगी थी, फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रेलवे की तरफ से सारे इंतजाम किए हैें। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Share This News :