Home > अपना शहर ,
महापौर लोक मंत्रणा कार्यक्रम में आज सुनेगें आमजनों की समस्याएं

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर दिनांक 29 दिसंबर 2016 गुरूवार को निगम मुख्यालय सिटी सेन्टर पर लोकमंत्रणा कार्यक्रम में जनसमस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर ही उपस्थित विभागाधिकारियों द्वारा समय सीमा में आमजनों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि लोकमंत्रणा में नियत समय पर पूर्ण जानकारी के साथ उपस्थित रहें साथ ही पूर्व के आवेदनों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करें।
सिटी सेन्टर स्थित निगम मुख्यालय के सभागार में महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा आमजनों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निराकरण समय सीमा में करने के उद्वेश्य से एक सप्ताह को छोडकर गुरूवार को दोपहर 12.00 बजे से 2.00 बजे तक निगम मुख्यालय पर लोक मंत्रणा की जाएगी। इस कार्यक्रम के तहत महापौर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आमजनों की समस्याएं सुनेंगे और उसका मौके पर निराकरण भी कराएंगे। इस कार्यक्रम के तहत आमजन महापौर को शहर विकास के लिए अपने आवश्यक सुझाव भी दे सकेंगे। उक्त कार्यक्रम के तहत आमजनों द्वारा जो समस्याएं बतायी जाएंगी, उन्हें पंजीबद्ध कर शीघ्र निदान किया जाएगा।

Share This News :