Home > अपना शहर ,
स्वच्छता के लिए हम सुधरेगें तो जब सुधरेगा

अतीत बाल उच्चतर माध्मिक विद्यालय के बच्चों ने लिया संकल्प  

स्वच्छता हमारा कर्तव्य है तथा हम सुधरेगें तो जग सुधेरगा यह संकल्प आज अतीत बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंचवटी काॅलोनी बहोडापुर के बच्चों ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत लिया। आज वार्ड क्रामंक 1 के अंर्तग्त अतीत बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंचवटी काॅलोनी बहोडापुर में स्वच्छता गोष्ठी एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्रीय पार्षद श्री जगत ंिसह कौरव उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर स्वच्छता डाॅ एम एल दौलतानी ने की। इस अवसर पर नगर निगम के क्लस्टर अधिकारी श्री पवन ंिसघल, एएचओ श्री विजय श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी श्री यशवंत मैकले, कर संग्रहक श्री जयसिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्वालियर शहर को स्वच्छ बनाने तथा स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में देश का नम्बर वन शहर बनाने के लिए शहर भर में अनेक अभियान जनसहयोग से चलाए जा रहे हैं, जिसके तहत आज अतीत बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंचवटी काॅलोनी बहोडापुर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय में स्वच्छता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वच्छता के बारे में चर्चा की गई तथा स्वच्छता के बारे में जाना तथा इसके पश्चात विद्यालय परिसर तथा आस पास स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की। गोष्ठी में अनेक बच्चों ने भाग लिया तथा स्वच्छता को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता कैप्टन बनाया गया जिसमें श्याम बंसल, अनुराधा शर्मा, रोशनी कुडेले, अमन खान, लक्ष्मन झा, हेमलता धाकड, नैना शाक्य, नीलेश पांडे, नादिल, भानू एवं प्रताप आदि बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों को स्वच्छता बैज एवं कैप लगाए गए तथा सभी बच्चों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
रैली निकालकर दिया उपनगर ग्वालियर के रहवासियों को संदेष
स्वच्छता अभियान के दौरान अतीत बाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पंचवटी काॅलोनी बहोडापुर के छात्रों द्वारा बडी संख्या में एकत्रित होकर रैली पंचवटी काॅलोनी से प्रारंभ कर रामाजी का पुरा, यादव काॅलोनी तक रैली निकाली। रैली में छात्रों ने तख्तियां लेकर तथा स्वच्छता के नारे लगाते हुए आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अपील की कि वह शहर की सडकों पर गंदगी न फैलाएं न किसी को फैलाने दें। वहीं बच्चों ने संकल्प लिया कि हम सुधरेंगे तो जब सुधरेगा। इसके साथ ही सभी दुकानदार डस्टबीन रखें और उसमें ही कचरा डालें।

  

Share This News :