Home > राज्यो से ,
बीजेपी नेता भी सिंधिया को पसंद नहीं करते हैं, तो सीएम कहा से बनेंगे

ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह आगामी चुनाव में ज्योतिराज सिंधिया की चुनौतियां पर किए गए सवाल पर कहा है कि सिंधिया जी को आज चुनौतियां शिवराज सिंह चौहान से है, जो पहले उनके परिवार को गद्दार कहते थे। हमारे पास वीडियो भी है। सिंधिया जी को वही पसंद नहीं करते तो कहां से बनेंगे सीएम। आने वाले चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन कमलनाथ जी मिलने वाला है और हम चुनाव जीतकर अपनी सरकार बनाएंगे।

पूरे मध्यप्रदेश में इस बार परिवर्तन की लहर है। प्रदेश की आम जनता चाहती है कि कमलनाथ जी को एक बार पूरे 5 साल मिले कमलनाथ जी ने 15 महीने में पूरे ग्रामीण क्षेत्रों में गऊ माता के लिए गौशाला बनाई। बिजली के बिल 100 रुपए सौ यूनिट किए। कर्ज माफी की शुरुआत की। पिछले 3 साल में यह सौदेबाजी वाली सरकार घमंड और अहंकार में है। भाजपा ने किसानों का कर्ज़ माफ नही किया, महंगाई से जनता परेशान है ।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि सरकार कांग्रेस की बनेगी तो हर गरीब परिवार के लिए कांग्रेस सरकार रसोई गैस 500 की दर पर देगी। गेहूं के दाम भी 3000 रुपए प्रति क्विंटल होंगे, बहनों के लिए हम 1500 रुपए महीने देंगे। हम इनको घोषणापत्र में शामिल करेंगे। जयवर्धन ने कहा कि अनुसूचित जाति की आवाज सिर्फ कांग्रेस ने उठाई है। पूरा देश जानता है, कांग्रेस ने ही अनुसूचित जाति भाइयों के सारे अधिकार दिलाए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने अनुसूचित जाति के लिए पट्टे देने की शुरुआत की। कांग्रेस की ही देन है जो अनुसूचित जाति के लोग आज आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है। आज भाजपा के राज में चर्चा है कि पूरे देश भर में संविधान खतरे में है, संविधान और हर वर्ग के अधिकार के बारे में कांग्रेस जागरूकता अभियान चला रही है। भाजपा सरकार अधिकतर अनुसूचित जाति, जनजाति के भाइयों को उपेक्षित और परेशान कर रही है। जब भी चुनाव होंगे तो हम मानते हैं कि 90% अनुसूचित जनजाति का वोट कांग्रेस को मिलेगा।

ग्वालियर चंबल अंचल और पूरे MP में कांग्रेस में पहले से ही मजबूत है। ग्वालियर चंबल में हमारे पास कई मजबूत नेता है। हमारा नेतृत्व मजबूत हम सब मिलकर काम करेंगे। एक होकर काम करेंगे। आज ग्वालियर चंबल अंचल के पुराने भाजपा के नेता परेशान हैं। जिन नेताओं 30 से 40 साल निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर भाजपा के लिए काम किया है उनके ऊपर एक ऐसे शख्स आकर बैठ गए हैं जिन्होंने सौदा किया है। पैसे लिए हैं, 35-35 करोड़ रुपए में विधायक बेचे हैं। वो लोग आज भाजपा में हावी हो रहे हैं

 
 

Share This News :