Home > राज्यो से ,
साकेत कोर्ट में गवाही के लिए आई महिला को मारी गोली, आरोपी बकील की ड्रेस पहनकर आया था .

राजधानी दिल्ली की कोर्ट भी अब सुरक्षित नहीं है। शुक्रवार सुबह साकेत कोर्ट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। साकेत कोर्ट में सुबह एक महिला को गोली मार दी गई। महिला को गवाही के लिए कोर्ट लाया गया था। एनएससी थाना अध्यक्ष ने महिला को अपनी गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद दिल्ली पुलिस में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद सारे वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला को एक के बाद एक चार गोली मारी गई हैं।आरोपी बकील की ड्रेस पहनकर आया था .कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर घुस गया, उस पर सवालिया निशाना खड़े हो रहे हैं.  मौके पर मौजूद दिल्ली पुलिस के एक एसएचओ लड़की को जीप में लेकर एम्स गए, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है. 

Share This News :