Home > अपना शहर ,
निगमयुक्त ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देष, कम वसूली पर अनेक कर संग्रहकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

नगर निगम आयुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा की तथा वार्ड वार सम्पत्तिकर वसूली की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए तथा लक्ष्य के अनुरुप कम वसूली करने पर संबंधित कर संग्रहकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बाल भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि अभी तक 34 करोड 50 लाख रुपए की सम्पत्तिकर वसूली हो चुकी है जो कि लक्ष्य से काफी कम है तथा आने वाले 3 महीनों में हर हाल में 50 करोड और सम्पत्तिकर वसूलने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके लिए सभी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारियों से चर्चा कर उनके लक्ष्य निर्धारित किए गए। समीक्षा के दौरान अनेक वार्डो के कर संग्रहकों ने लक्ष्य से बहुत कम वसूली की थी उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। जिसमें एपीटीओ श्री जयंती लाल जाटव, श्री महेश गौतम, श्री रामवीर परिहार, करसंग्रहक श्री जय सिंह राजपूत, श्री शिवराम शर्मा, श्री के के राठौर, श्री भूपेश श्रीवास, श्री सतेन्द्र भदौरिया, श्री राजेन्द्र तोमर, श्री देवेन्द्र डंगरौलिया, श्री दौलतराम शर्मा, श्री रघुवीर सिंह भदौरया, श्री शैलेन्द्र कौरव, श्री दीपक अग्निहोत्री, श्री महेश पाराशर, श्री शुभम दंडोतिया, श्री विवेक चतुर्वेदी, शामिल रहे। वहीं कर संग्रहक श्री अंकुर शर्मा को कम वसूली एवं बैठक में उपस्थित न रहने पर नोटिस जारी किया गया। बैठक में सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी श्री जगदीश अरोरा, श्री उत्तम जखेनिया, श्री नंदकिशोर कदम, श्री रामप्रकाश शर्मा सहित सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News :