Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर/नई पदस्थापना आदेश जारी

केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ कैबिनेट (एसीसी) ने एक दर्जन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर/ नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें मध्यप्रदेश कैडर के तीन आईएएस फैज अहमद किदवई, अलका उपाध्याय और अनुराग जैन शामिल हैं।


केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक दर्जन आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर/नई पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें मध्य प्रदेश कैडर के तीन आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अनुराग जैन को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की औद्योगिक नीतियां विभाग से रोड ट्रांसपोर्ट एवं हाईवेज मंत्रालय का सेक्रेटरी बनाया गया है। बता दें प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्ति के समय अनुराग जैन का नाम नए सीएस के लिए आगे चल रहा था। हालांकि प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर 2022 को ही इकबाल सिंह बैंस को छह माह का एक्सटेंशन दे दिया था। अब उनका कार्यकाल 30 मई 2023 को पूरा हो रहा है।


वहीं, 1990 बैच की आईएएस अधिकारी अलका उपाध्याय को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से पशुपालन, डेयरी और फिशरीज मंत्रालय में पशुपाल और डेयरी सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रेदश में सामाजिक न्याय विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर कार्यरत 1996 बैच के आईएएस अधिकारी फैज अहमद किदवई को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग का एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है।
और पढ़ें...

Share This News :