Home > अपना शहर ,
नगरोदय अभियान में आयोजित होने वाली संगोष्ठियों के लिए पहले से कर लें तैयारी

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आज सभी मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, एपीटीओ, एएचओ, कर संग्रहकों की बैठक लेकर नगरोदय अभियान के दौरान किए जा रहे कार्यों के बारे मं जानकारी प्राप्त की तथा अभियान के आगामी चरण में लगातार 12 दिवस प्रत्येक वार्ड में होने वाली संगोष्ठियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बाल भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने बताया कि शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता तक पंहुचाने एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए चलाया जा रहा यह अभियान 3 चरणों में चलाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण 25 से 28 दिसंबर तक चलाया गया जिसमें दल बनाकर सर्वे का कार्य किया गया एवं सभी वार्डो में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पंहुचाई गई एवं विभिन्न योजनओं के पात्र हितग्राहियों को चयनित किया गया। सभी क्षेत्राधिकारी 31 दिसंबर को इसका प्रमाणीकरण दें कि उनके क्षेत्र में सर्वे का कार्य पूर्ण हो चुका है अब कोई भी पात्र हितग्राही शेष नहीं है।
वहीं अब दूसरा चरण 3 जनवरी 2017 से 15 जनवरी 2017 तक चलाया जाएगा जिसमें प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में सांयकाल एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संगोष्ठी में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, स्वच्छता के बारे में जानकारी, मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी एवं अधोसंरचना निर्माण के बारे में चर्चा की जाएगी। जिसमें क्षेत्राधिकारी 15 जनवरी को प्रत्येक वार्ड के अधोसंरचना विकास से सबंधित 5-5 कार्य प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करके सूची बनाकर दें। इस पर संबंधित वार्ड के जनप्रतिनिधि, क्षेत्राधिकारी, क्लस्टर अधिकारी की सहमति होनी चाहिए। इसके पश्चात 31 जनवरी तक इन पांचों कार्य के इस्टीमेट भी आवश्यक रुप से मिल जाएं। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी वार्ड में जो कार्य प्रगतिरत हैं तथा क्या स्थिति है और कब पूर्ण होगें। उनकी सूची बनाकर 15 जनवरी तक आवश्यक रुप से दे दें। वहीं 31 दिसंबर तक पिछले 1 वर्ष में पूर्ण किए गए कार्य की सूची दें तथा प्रमाणीकरण दें कि यह कार्य पूर्ण हो चुके हैं। संगोष्ठी के लिए प्रत्येक वार्ड वार स्थान की सूची सभी क्षेत्राधिकारी 2 दिन में नोडल अधिकारी जनकल्याण डाॅ अतिबल ंिसह यादव को सौंप दें। वहीं संगोष्ठी प्रतिदिन वार्ड के कर संग्रहक बैठेगें तथा 10 बकायदारों एवं उस दिन कर जमा करने वाले 10 करदाताओं के बारे में चर्चा करेगें। इसके साथ ही संगोष्ठी में सीएम हेल्प लाइन, महापौर हेल्प लाइन, लोकमंत्रणा इत्यादि के प्रकरणों पर भी चर्चा की जाए। वहीं संगोष्ठी में संबंधित क्षेत्राधिकारी नगर निगम के अलावा प्रतिदिन किन्ही दों अन्य विभागों के शासकीय सेवकों को औपचारिक पत्र देकर बुलाकर उनसे चर्चा कराएंगे।
निगमायुक्त ने बताया कि नगरोदय अभियान के तृतीय चरण 20 जनवरी से 5 फरवरी तक होगा जिसमें प्रत्येक वार्ड में एक एक बडा आयोजन होगा जिसमें नगरोदय अभियान के दौरान चयनित किए गए हितग्राही या कार्यों का प्रारंभ जनप्रतिनिधि के माध्यम से होगा।

Share This News :