Home > अपना शहर ,
स्वच्छता सर्वेक्षण 2017 के लिए निगामयुक्त ने ली निगम अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने आगामी जनवरी 2017 माह में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम के सभी अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, कर संग्रहकों, डब्ल्यूएचओ आदि की बैठक लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली तथा सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, अपर आयुक्त श्री आर के श्रीवास्तव, उपायुक्त श्री के के गौर, श्री एपीएस भदौरिया, सहायक आयुक्त श्री शैलेष अवस्थी, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रेम पचैरी, श्री आर एल एस मौर्य, श्री प्रदीप चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
बाल भवन में आयोजित बैठक में निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने बताया कि आगामी जनवरी माह में स्वच्छता सर्वे के लिए केन्द्र की टीम ग्वालियर आएगी जो कि शहर के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था के आधार पर अंक देगी जिसमें देश के 500 शहरों में सर्वे के बाद रैंक दी जाएगी। हमारा लक्ष्य देश में नम्बर वन पर आने का है तथा इसके लिए सभी तैयार रहें। बैठक में निगमायुक्त ने सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में स्वच्छता के लिए जो भी कार्य किए जा रहे हैं तथा व्यवस्थाएं बनाई गई हैं वह नियमित रहें तथा नागरिकों को भी जागरुक करें कि वह शहर को स्वचछ बनाने में सहयोग प्रदान करें। बैठक में दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों से विभिन्न बीटों में नियुक्त सफाई कर्मचारियों के बारे में, सभी वार्डों में डोर टू डोर करचरा संग्रहण के बारे में तथा सफाई शुल्क के बारे में जानकारी ली। सभी क्षेत्राधिकारियों द्वारा बताया गया कि सभी क्षेत्रों से कचरा संग्रहण कर नियत स्थान पर भेजा जाता है। निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि सभी क्षेत्रों में रैग पिकर्स एवं कचरा एकत्रित करने वालों के आई कार्ड आवश्यक रुप से बने होने चाहिए यह डब्ल्यूएचओ की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही शहर के सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित रुप से रात्रिकालीन सफाई होना आवश्यक है। वहीं इन सभी क्षेत्रों में साप्ताहिक अवकाश के दिन भी आवश्यक रुप से सफाई हो यह सुनिश्चित करें। इसके फोटो स्वच्छता पोर्टल पर भी अपलोड करें। वहीं क्षेत्राधिकारी यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक व्यावसायिक क्षेत्र में उचित स्थान पर कचरा पेटी है या नहीं तथा दुकानदारों को भी डस्टबीन रखने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि शहर की अच्छी व सुनियोजित स्वच्छता व्यवस्था के लिए पूर्व से की जा रहीं व्यवस्थाएं अभी भ्ी जारी हैं या नहीं। जिसमें कचरा संग्रहण वाहनों के जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम, बायोमैट्रिक हाजरी व्यवस्था इत्यादि शामिल हैं। वहीं खुले में शौच, पेशाब, थूकने या गंदगी फैलाने पर भी जुर्माना लगाने का अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिसमें क्षेत्राधिकारी, कर संग्रहक एवं डब्ल्यूएचओ को जुर्माना करने के अधिकार प्रदान किए गए।
सफाई कर्मचारियों के लिए 29, 30 एवं 31 दिसंबर को चिकित्सा परीक्षण शिविर
निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों के मेडीकल परीक्षण के लिए आगामी 3 दिनों तक चिकित्सा परीक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं । जिसमें 29 दिसंबर को मुरार में, 30 दिसंबर को जनकगंज एवं 31 दिसंबर को बरा में शिविर लगाया जा रहा है जिसमें कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए तथा उनका रिकार्ड मेंन्टेन किया जाए।
सभी निर्माणाधीन भवन हों अस्थाई शौचालय
निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने सभी भवन अधिकारियों एवं भवन निरीक्षकों को निर्देश दिए कि शहर में जहां भी भवन निर्माण हो रहा हो चाहे वह एक मंजिल, दो मंजिल या बहुमंजिला हो उस भवन में कार्य करने वालें मजदूरों के लिए अस्थाई शौचालय दो दिन में आवश्यक रुप से बना जाएं अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जावेगी तथा प्रत्येक भवन में 5 मजदूरों के मान से 1 शौचालय या प्रति तल पर 1 शौचालय होना आवश्यक है।
50 खाद्य संस्थानों एवं 15 शैक्षणिक संस्थानों, तीन मंडियों सहित अनेक स्थानों पर करें ठोस अपशिष्ठ कम्पोस्टिंग एवं खाद निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ
निगमायुक्त श्री द्विवेदी ने बैठक में सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में कम से कम दो-दो खाद्य संस्थानों भोजनालय इत्यादि में गडडे ख्ुादवाकर खाद बनाने की प्रोसेसिंग प्रारंभ कराएं इसके साथ ही शहर के लगभग 15 शैक्षणिक संस्थान एलएनयूपीई, एमआईटीएस, एमएलबी, जीवाजी विश्वविद्यालय, आईटीएम, सिंधिया स्कूल फोर्ट, अमिटे विश्वविद्यालय, ट्रिपल आईटीएम, पर्यटन संस्थान, पाॅलिटेक्निक, केआरजी काॅलेज सहित लक्ष्मीगंज मंडी, फल मंडी एवं बिरला नगर मंडी सहित अन्य संभावित स्थानों पर कचरा कम्पोस्टिंग का कार्य कराएं। इसके लिए क्लस्टर अधिकारी श्रीकांत कांटे एवं पार्क अधीक्षक श्री मुकेश बंसल को प्रभारी अधिकारी बनाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Share This News :