Home > राज्यो से ,
अतिक्रमण हटाने गए गए नपा सीएमओ पर हमला

भिंड के लहार में एक मकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका सीएमओ महेश पुरोहित और तहसीलदार पर स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोग थाने पहुंचे और सीमा पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देना शुरू कर दिया। घटना स्थल पर भाजपा नेता अंबरीश शर्मा (गुड्डू) पहुंचे । इनके अलावा लहार भाजपा नेता पूर्व विधायक रसाल सिंह, मथुरा प्रसाद महंत, योगेंद्र उर्फ पप्पू सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नंदराम बघेल और रामकुमार महाते भी मौजूद थे।दरअसल, लहार क्षेत्र में चौराहे पर अतिक्रमण को हटाने गई टीम में शामिल सीएमओ और तहसीलदार पर कब्जाधारियों ने हमला कर दिया व काफिले में शामिल गाड़ी तोड़ दी । घटना को लेकर स्थानीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है । उन्होंने भोपाल से जारी एक बयान में कहा कि भाजपा नेता द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा था जब वहां टीम पहुंची तो भाजपा के ही एक प्रदेश पदाधिकारी ने लाठियों और बंदूकों के बल पर सीएमओ और तहसीलदार पर हमला कर दिया, यहां तक की घटना के दौरान घायल सीएमओ की रिपोर्ट भी थाने में नहीं लिखी गई। उन्होंने कहा कि जिस समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दे रहे थे उसी समय यह हमला हो रहा था । उधर बताते हैं कि घटना के बाद भाजपा नेता के समर्थक भी बड़ी संख्या में थाने पर धरने पर बैठ गए और वह सीएमओ पर ही मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं

Share This News :