Home > राज्यो से ,
दो मालगाड़ियां आपस में टकराईं, एक लोको पायलट की मौत

शहडोल रेल खंड के बीच सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रही मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद एक मालगाड़ी के पावर (इंजन ) में आग लग गयी। हादसे में एक लोको पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पांच अन्य के घायल होने की जानकारी मिली है। हादसे की जानकारी लगने के बाद डॉक्टरों का दल मौके पर पहुंच गया है, राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। रेल प्रबंधन के स्थानीय स्तर के आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। दमकल की गाड़ियां भी मौके पर भेज दी गयी हैं।वहीं, दुर्घटना की खबर लगते ही मौके पर आरपीएफ व जीआरपीएफ का बल भी रवाना हो गया है। इस भीषण रेल हादसे के कारण दोनों ओर की रेल आवाजाही फिलहाल बन्द है। राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है ताकि मार्ग को ट्रेनों की आवाजाही के लिए प्रशस्त किया जा सके। टक्कर इतनी तेज थी कि एक इंजन के परखच्चे उड़ गए। हादसे की जांच शुरू कर दी गयी है।

Share This News :