Home > अपना शहर ,
निर्माण श्रमिकों को भी मिलती है शौचालय निर्माण के लिये आर्थिक मदद

मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भी शौचालय निर्माण के लिये भी सरकार द्वारा आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। पंजीकृत ऐसे निर्माण श्रमिक जिनके मकान में शौचालय नहीं है, उन्हें शौचालय निर्माण के लिये 12 हजार रूपए की राशि उपलब्ध कराई जाती है। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने शतप्रतिशत पात्र निर्माण श्रमिकों को इस योजना का लाभ दिलाने के निर्देश सहायक श्रम आयुक्त को दिए हैं।

      पंजीकृत निर्माण श्रमिक इसके लिये कार्यालयीन दिवस में मोतीमहल के समीप  स्थित सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय से नि:शुल्क आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ श्रमिक पंजीयन कार्ड, राशनकार्ड, पोर्टल आईडी, आधारकार्ड, बैंक पासबुक, भवन की रजिस्ट्री की फोटोप्रति तथा एक पासपोर्ट साईज का फोटोग्राफ जमा करना होता है। भरा हुआ आवेदन पत्र सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में शाखा लिपिक श्री आर पी श्रीवास्तव (मेबा. 9754904879) के पास जमा किया जा सकता है।

      इस संबंध में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय में पदस्थ श्रम निरीक्षक श्री अशोक पाठक से भी फोन नम्बर 0751-2457903 और मोबा. फोन नं. 9827382268 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :