Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
BJP कोर ग्रुप बैठक में 5 माह के कार्यक्रम तय, कोई नाराज नहीं ,नरोत्तम -

विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी ऑफिस में कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में पांच माह के कार्यक्रमों को तय किया गया। इसके अलावा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर अभियान चलाया जाएगा। लाडली बहना योजना और युवा रोजगार योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बैठक में शामिल बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए।

BJP कोर ग्रुप की बैठक के अपडेट्स

  • बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
  • अगले 5 महीने के कार्यक्रमों को तय किया
  • सरकार और पार्टी का अगले 5 महीनों की एजेंडा तय
  • 30 अप्रैल को PM की मन की बात का 100वा एपिसोड सेलिब्रेट करेगी पार्टी
  • 30 अप्रैल को हर बूथ पर जाएंगे वरिष्ठ नेता
  • हर बूथ पर 100 कार्यकर्ता सुनेंगे मन की बात
  • मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर पूरे महीने चलेगा अभियान
  • 15 मई से 15 जून तक बीजेपी बड़े कार्यक्रम का अभियान चलाएगी
  • बूथ विस्तार का अभियान चलेगा
  • मोर्चों के अलग-अलग अभियान चलेंगे
  • लाडली बहना का प्रचार व्यापक स्तर पर करेंगे
  • युवा रोजगार समेत सभी योजनाओं का प्रचार करेंगे
  • 25 सितंबर को कार्यकर्ता महाकुंभ बड़े स्तर पर मनाया जाएगा
  • बीजेपी महामंत्री शरदेंदु तिवारी ने कहा-कोर कमेटी में उम्मीदवारी को लेकर नहीं हुई चर्चा

कार्यकर्ताओं में बढ़ती नाराजगी को कंट्रोल करने की कवायद
इस साल होने वाले विस चुनाव को लेकर बीजेपी ने सभी जिलों में तैयारियां तेज कर दी है। ऐसे में यह भी देखा जा रहा है कि जहां पर बीजेपी अपनी मजबूती स्थिति में होती थी वहां के कार्यकर्ताओं में संगठन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में संकट के समय हमेशा पार्टी के साथ रहने वाले, वोटर्स में प्रभाव रखने वाले, पार्टी के निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को आलाकमान ने गंभीरता से लिया है।

खाली पड़े पदों पर नाराज और वजनदार नेताओं को एडजस्ट करने पर चर्चा

बैठक में शामिल हुए एक पदाधिकारी ने बताया कि वर्तमान समय में पार्टी का जिस तरह से विस्तार हुआ है। अन्य दलों के नेता बीजेपी में शामिल होने के कारण पुराने कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। जहां नाराजगी बढ़ रही है। वहां चुनाव करीब देखते हुए पुराने कार्यकर्ताओं को निगम, मंडल, प्राधिकरणों में एडजस्ट किया जाए। कॉपरेटिव बैंकों में लंबे समय से प्रशासक बैठे हैं ऐसे में बैंकों में भी बडे़ पैमाने पर नेताओं को एडजस्ट किया जा सकता है।

प्रभारी मंत्री अफसरों से बाद में पहले कार्यकर्ताओं से मिलें

कार्यकर्ताओं में बढ़ती नाराजगी को दूर करने के लिए इस बात पर जोर दिया गया कि प्रभारी मंत्री जिलों में दौरों की संख्या बढ़ाएं। जिले के दौरों के वक्त अफसरों से मिलने और सरकारी बैठकों में जाने के पहले पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करें। कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के आधार पर सरकारी बैठकों में अफसरों से चर्चा कर निराकरण कराएं।

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते, सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, लाल सिंह आर्य,कविता पाटीदार, नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, जयभान सिंह पवैया, हरिशंकर खटीक, राजेन्द्र शुक्ला, रणवीर रावत, शरतेन्दु तिवारी मौजूद रहे।

नरोत्तम बोले- परिवार में सब साथ आगे बढ़ रहे हैं, कोई नाराज नहीं

बैठक के पहले गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कोर कमेटी की बैठक ही महत्वपूर्ण होती है। चुनाव जीतने की चर्चा है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर गृहमंत्री ने कहा- भाजपा में कोई नाराज नहीं हैं। सब सामंजस्य से एक साथ चल रहे हैं। हमारा परिवार है। परिवार को समेटकर आगे बढ़ना है। यदि परिवार को कोई थोडी बहुत ऊपर नीचे होगा तो क्या दिक्कत है। रूठे स्वजन मनाइए जो रूठें सौ बार...

Share This News :