Home > राज्यो से ,
'मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं ;अजित पवार

भाजपा में जाने की अटकलों को अजित पवार ने खारिज कर दिया है। अजित पवार ने कहा है कि वह एनसीपी में हैं और एनसीपी में ही रहेंगे। अजित पवार ने कहा कि 'मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसी खबरें फैलाई जा रही हैं।' उन्होंने कहा कि 'पार्टी जो भी फैसला करेगी, मैं उसके साथ रहूंगा।' बता दें कि एनसीपी मुखिया शरद पवार भी अजित पवार के भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज कर चुके हैं। शरद पवार ने कहा कि 'इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। अजित पवार ने कोई बैठक नहीं बुलाई है, वह पार्टी के कार्यकर्ता हैं और ये सब उनके दिमाग की उपज है।'

Share This News :