Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का बड़ा व्यान , कोई बख्शा नहीं जाएगा

भोपाल। गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अकेले खंडवा ही नहीं, पूरे प्रदेश में कोई भी, कहीं भी सांप्रदायिक तनाव अगर पैदा करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। जो अशफाक की हरकत थी उस पर गौर किया है और उसके साथियों ने जो गैंग टाइप की बना ली थी, उन सब की जानकारी और रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इनका अतिक्रमण का भी रिकार्ड खंगाला जा रहा है। सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। रासुका लगाकर जेल भेज दिया गया है। यह मध्य प्रदेश हमारा शांति का टापू है। इस तरह की कोई नापाक कोशिश करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा।मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ नेताओं द्वारा विरोधियों पर जुबानी हमले भी तेज होते जा रहे हैं। डा. नरोत्‍तम मिश्रा विपक्षी दल कांग्रेस पर लगातार हमलावर हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के वचन पत्र की सुगबुगाहट के बीच नरोत्‍तम ने इस मुद्दे पर आज फिर कांग्रेस पार्टी और कमल नाथ को घेरा। मंगलवार सुबह मीडियाकर्मियों से नियमित चर्चा के दौरान नरोत्‍तम ने कहा कि जहां तक (कांग्रेस के) 'वचन पत्र' की बात है तो पहले एक शब्द चलता था बोल वचन। सो, इस बारे में मैं कहूंगा कि यह कमलनाथ के वोट वचन हैं। हम जब बचपन में पढ़ते थे तो बहुत सारी कापी-किताबों में एक रफ कापी भी होती थी, जिसमें सब लिख लिया जाता था। यह भी रफ कापी बन रही है उनकी। जो भी बोले, करना-धरना कुछ है नहीं, लिखने में क्या बुराई है।

Share This News :