Home > राज्यो से ,
बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व CM

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से टिकट नहीं मिलने से नाराजगी के चलते उन्होंने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने भाजपा पर अपमानित करने के आरोप लगाए थे। जगदीश शेट्टार को मनाने के लिए भाजपा की ओर से कोशिशें की गई थीं, लेकिन वह राजी नहीं हुए। दरअसल भाजपा नेतृत्व ने साफ कर दिया था कि उन्हें 2023 चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया जाएगा। इस वजह से वो नाराज चल रहे थे। हालांकि, पार्टी ने उन्हें अन्य अहम जिम्मेदारियों की पेशकश की थी।

जगदीश शेट्टार ने बागी तेवर अपनाते हुए कहा था कि उन्हें टिकट न दिए जाने का असर राज्य में कम से कम 20 से 25 सीटों पर पड़ेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कहा था कि यदि शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है, तो इसका केवल एक क्षेत्र पर असर नहीं पड़ेगा, बल्कि कई कई निर्वाचन क्षेत्रों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इसका निश्चित तौर पर पूरे कर्नाटक पर असर पड़ेगा, लेकिन तत्काल असर 20 से 25 सीटों पर देखा जाएगा।

Share This News :