Home > राज्यो से ,
SC उपजातियों के बोर्ड अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा मिलेगा:अंबेडकर महाकुंभ में CM का ऐलान; सिंधिया बोले-मेरी पत्नी के पूर्वज ने बाबा साहब को पढ़ने विदेश भेजा
ग्वालियर में अंबेडकर महाकुंभ में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति समाज की प्रमुख उप जातियों के अलग-अलग कल्याण बोर्ड बनाएंगे। जैसे कोरी कल्याण बोर्ड, जाटव कल्याण बोर्ड... इनके अध्यक्ष और सदस्य भी बनाएंगे। अध्यक्ष को मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। इनकी जिम्मेदारी समाज के बीच दौरा करना और समस्याएं जानने का होगा।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, मेरी पत्नी के पूर्वज सयाजीराव गायकवाड़ महाराज ने बाबा साहब को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। कांग्रेस ने बाबा साहब को कभी सम्मान नहीं दिया। 75 साल बाबा साहब को सम्मान के लिए इंतजार करना पड़ा। सिंधिया ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से निवेदन करते हुए कहा, ग्वालियर में अंबेडकर धाम बनाने के लिए सरकारी जमीन दें।