Home > राज्यो से ,
अरविंद केजरीवाल की सीबीआई दफ्तर में पेशी,AAP के 32 विधायक, 70 पार्षद अरेस्ट

आप नेता गोपाल राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- केजरीवालजी को CBI द्वारा बुलाए जाने से दिल्ली की जनता में आक्रोश है. पुलिस ने दिल्ली के 32 विधायकों और 70 पार्षदों को अरेस्ट कर लिया है. वहीं मुख्यमंत्री जी से मिलने आ रहे पंजाब के 20 विधायक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया हैं.दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से शराब घोटाले में CBI ने पूछताछ शुरू कर दी है. इससे पहले वह राजघाट गए. इसके बाद उन्होंने ट्वीट किया- हम बापू के बताए रास्ते पर हैं, अन्याय और ज़ुल्म के खिलाफ हम सत्य के रास्ते पर हैं. अंत में जीत सत्य की ही होगी. केजरीवाल ने पहली बार इस मामले में पूछताछ होने जा रही है. वहीं सीबीआई हेड क्वॉर्टर और केजरीवाल के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. वहीं इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है. वहीं सीएम ने कहा कि आज मुझे सीबीआई ने बुलाया है. थोड़ी देर में घर से निकलूंगा. जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छुपाना क्या? ये लोग बहुत ताकतवर हैं. विपक्षी दल केजरीवाल के समर्थन में आ गए हैं, तो बीजेपी केजरीवाल पर हमलावर हो गई है.

Share This News :