Home > राज्यो से ,
केजरीवाल बोले: BJP ने CBI को मुझे गिरफ्तार करने का निर्देश दिया; वे बहुत ताकतवर, किसी को भी जेल भेज सकते हैं

अरविंद केजरीवाल ने रविवार सुबह को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे आज सीबीआई ने बुलाया है। पूरी सच्चाई से उनके सवालों के जवाब दूंगा। जब कुछ गलत किया ही नहीं तो छिपाना क्या। केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग बहुत ताकतवर हैं। अब आप जो मर्जी कर लीजिए। अब आप रोक नहीं पाएंगे। अब भारत दुनिया का नंबर वन देश बन के रहेगा। मुख्यमंत्री की पेशी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सीबीआई मुख्यालय के अलावा लगभग पूरी राजधानी में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए हैं। मुख्यालय के बाहर अतिरिक्त सुरक्षा बलों के अलावा दिल्ली पुलिस के 1000 से अधिक जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि कई स्तरीय सुरक्षा व्यस्था के इंतजाम करने के अलावा वहां पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करवाई जाएगी।

Share This News :