Home > राज्यो से ,
बिजली 35 पैसे प्रति यूनिट सस्ती

रायपुर। चुनावी साल में एक बार फिर राज्य सरकार ने बिजली दरों में कमी करते हुए लोगों को राहत दी है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) ने इस वर्ष लगातार दूसरी बार वेरिएबल कास्ट एडजेस्टमेंट(वीसीए) में कमी की है। अप्रैल-मई महीने के लिए वीसीए की दर 78 पैसे प्रति यूनिट से घटाकर 43 पैसे प्रति यूनिट की गई है। वीसीए दरों में 35 पैसे की कमी की गई है। लगातार दो बार वीसीए चार्ज में कमी की वजह से बिजली बिल प्रति यूनिट अब 67 पैसे सस्ती हो गई है। इसका असर अगले महीने बिजली दरों में देखने को मिलेगा।अप्रैल-मई के आगामी बिजली बिल में वीसीए अब 43 पैसे प्रति यूनिट लगेगा। इसके पहले फरवरी-मार्च के लिए वीसीए को 1.10 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 78 पैसे प्रति यूनिट किया गया था। इस वर्ष राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जहां विद्युत टैरिफ में किसी तरह की वृद्धि नहीं की है। इससे विद्युत उपभोक्ताओं को पर्याप्त राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने अधिसूचित बहुवर्षीय टैरिफ सिद्धांतों के अनुरूप विनियम-2021 की कंडिका-93 में निहित प्रावधानों के अनुपालन में अप्रैल-मई-2023 के लिए वीसीए चार्ज का निर्धारण किया है।

Share This News :