Home > राज्यो से ,
BJP ने 189 कैंडिडेट की लिस्ट जारी की

BJP ने मंगलवार रात कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी। इसमें सिर्फ आठ महिलाएं हैं। OBC से 32, SC 30, ST 16 और 5 वकील हैं। सीएम बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिस्ट जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने नई जनरेशन को राजनीति में मौका दिया है। पार्टी प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जल्द जारी करेगी।

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमंगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। मंत्री आर अशोक कनकपुरा में राज्य कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा वे पद्मनाभनगर सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।

इसी तरह मंत्री वी सोमन्ना कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ वरुणा से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने उन्हें चामराजनगर से भी टिकट दिया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के. चिक्कबल्लापुर सीट तो मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पूर्व CM जगदीश शेट्‌टार टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं। उन्होंने चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि उन्हें मना लिया जाएगा।

BJP कैंडिडेट्स की पूरी लिस्ट देखें-

 
 
 
 
 
 
 
 

Share This News :