Home > राज्यो से ,
एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे पर बड़ा अपडेट, जानें कब तक होंगे जारी
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एमपी बोर्ड परिणाम 2023 जारी करने की उम्मीद है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। छात्र ध्यान दें कि रिपोर्ट के अनुसार परिणाम इसी माह में जारी होने की संभावना है।
छात्र ध्यान दें कि एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एमपी बोर्ड परिणाम से संबंधित नवीनतम घोषणाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in की जांच करें।
MP Board Exam मार्च में हुईं थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं