Home > राज्यो से ,
वंदे भारत ट्रेन ,50 हजार रुपये का जुर्माना लगा

 बहुचर्चित ट्रेन वंदेभारत एक्सप्रेस में सोमवार कैटरिंग कंपनी के अधिकारी, कर्मचारियों की गलती के कारण खाना कम पड़ा था। जिसके लिए कैटरिंग एजेंसी पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पेारेशन (आईआरसीटीसी) ने 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

जानकारी के अनुसार ट्रेन के एक कोच में खाना कम पड़ गया था, इसकी जानकारी जब आईआरसीटीसी को लगी तो आदेश जारी करते हुए नई दिल्ली के कैटरिंग एजेंसी के संचालक आरके एसोसिएट्स को सख्त चेतावनी दी है कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। नहीं तो फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आईआरसीटीसी के प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह ने जुर्माना की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने चलती ट्रेन में खाने की करंट बुकिंग ज्यादा ले ली थी। इस वजह से खाना कम पड़ गया और यात्रियों को असुविधा हुई।

Share This News :