Home > राज्यो से ,
योगगुरु बाबा रामदेव हेलिकॉप्टर से पहुंचे लहार, चिन्मयानंद बापू की कथा में होंगे शामिल

योगगुरु बाबा रामदेव सोमवार को भिंड जिले के लहार पहुंचे। वे यहां उपाध्याय मैरिज गार्डन में चल रही सात दिवसीय भागवत कथा में शामिल होंगे। कथावाचक चिन्मयानंद बापू से चर्चा करेंगे। हैलीपेड पर लहार के प्रभारी SDM वरुण अवस्थी व SDOP अवनीश बंसल ने बाबा की अगवानी की। इसके बाद बाबा ने लोगों से मुलाकात की।

बाबा रामदेव हेलीकॉप्टर से सोमवार को दोपहर करीब 1 बजे लहार के कृषि उपज मण्डी परिसर में बने हैलीपेड पर पहुंचे। यहां कथा के आयोजक अंबरीश शर्मा गुड्डू व अन्य लोगों ने बाबा का स्वागत किया। हैलीपेड पर उतरने के बाद बाबा ने जीप में खड़े होकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह भागवत कथा में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

Share This News :