Home > राज्यो से ,
वंदे भारत एक्सप्रेस में खाना खत्म, यात्रियों ने हंगामा किया तो बांट दिया खराब पोहा व उपमा

भोपालयात्री इस बात से नाराज थे कि उनके कोच सी-13 में चढ़ाया गया खाना दूसरे कोच के यात्रियों को परोस दिया गया था। जब खाना परोसने की बात कही गई तो कैटरिंग कंपनी के कर्मचारियों ने ठीक से जवाब नहीं दिया। जोर देने पर पैक्ड खानापान सामग्री दी गई, जिसकी गुणवत्ता ठीक नहीं थी।

विवाद करीब आधे घंटे तक चला। अंत में कैटरिंग कर्मचारियों ने रुपये वापस करने का भरोसा दिया है। जिसके बाद मामला शांत हुआ। ट्रेन तय समय पर रात 10.10 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।

 

उल्लेखनीय है कि भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन के बीच एक अप्रैल से वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू हुई है। यह मप्र से चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस है।

 

 

पोहा व उपमा से आ रही थी गंध, इसीलिए बढ़ा विवाद

 

 

कोच सी-13 में बैठे यात्रियों ने बताया कि एक तो उन्हें तय समय पर खाना नहीं परोसा गया। पूछने पर कैटरिंग कर्मचारी अलग-अलग जवाब देते रहे। जोर दिया तो बना-बनाया पोहा व उपमा दिया गया लेकिन उसे देने से पहले जांच नहीं गया। जब उसे खोला गया तो कोच में अलग तरह की गंध फैल गई। जिसके कारण अधिक परेशान होना पड़ा।

। हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति रेलवे स्टेशन आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रविवार रात नौ बजे खाना खत्म हो गया। जब नाराज यात्रियों ने खाना मांगा तो उन्हें खराब पोहा और उपमा परोस दिया गया। जिस पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया।

Share This News :